वजन कैसे घटाए

चौकलेट सबको  अच्छी लगाती है, शायद आपको भी पसंद हो मगर वजन के बढ़ने के डर से शायद आप इसे
खाना पसंद नहीं करते हों. अब यह आपको पता चले की चौकलेट खाने से वजन कम हो सकता है तो शायद आप चौकलेट पर टूट पड़े. ब्रिटेन में पीटर अजेलो नामक शख्स का दावा है की उसने चौकलेट खाकर अपना वजन घटाया है. पीटर का वजन पहले २०३ किलो था और वह रोजाना २४ हजार कैलोरी लेता था. एक दिन उसे दिल का दौरा पड़ा और डाक्टरों ने उसे खाने पर नियंत्रण करने की सलाह दी.
उसने डार्क चौकलेट की मदद ली और उसक दावा है की उसने चौकलेट खाकर अपना वजन ९० किलो घटाया है. पीटर ने जंक फ़ूड और अल्कोहल तक त्याग दी, भूख लगाने पर भी सिर्फ चौकलेट का टुकड़ा खाकर रह जाता था. कॉलेज के दिनों में उसे सिर्फ खाने के लिए जाना जाता था और उसके दोस्त उसे खाना चोदने के लिए उसे चुनौती दिया करते थे. चौकलेट की मदद से उसे सिर्फ १ महीने में २२ किलो वजन घटा लिया. अब तो मानना पड़ेगा की इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है.