भारत में कितने अफीम के कारखाने है

भारत में अफीम के दो कारखाने है-
  • गाजीपुर (उ. प्र.)
  • नीमच (म. प्र.)

दोनों फैक्ट्रियों से विदेशों में अफीम का पाउडर भेजा जाता है। इन फै क्ट्रियों को चलाने के लिए फैजाबाद सहित यूपी के आधा दर्जन जिलों में अफीम की खेती की जाती है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर अफीम की खेती राजस्थान के कई जिलों में होती है। गाजीपुर में भी राजस्थान से ही अफीम मंगाई जाती है। अफीम की खेती करने के लिए केंद्र सरकार के तरफ से लाइसेंस दिया जाता है। गाजीपुर जिले के जमानिया इलाके में पहले अफीम की खेती की जाती थी लेकिन मानक के मुताबिक उत्पादन नहीं होने से किसानों को लाइसेंस देना बंद कर दिया गया।